Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत किसानों को मिलेगा अनुदान, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर 15 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास (राज्य सेक्टर) योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद के कृषकों एवं उद्यमियों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्राप्त लक्ष्य एवं अनुदान आदि की समीक्षा की। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी ने बताया गया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित उक्त योजना के अंतर्गत इच्छुक कृषक अपना पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल dbt.uphorticulture.in पर स्वयं अथवा जन सेवा केंद्र के माध्यम से करा सकते हैं।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि आवेदन हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं खेती से संबंधित अभिलेख आवश्यक होंगे। लाभार्थियों का चयन शासन द्वारा निर्धारित मानक एवं “प्रथम आवक-प्रथम पावक” के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद अम्बेडकरनगर को विभिन्न उद्यानिकी कार्यक्रमों के लिए लक्ष्य आवंटित किए गए हैं, जिनमें सब्जी क्षेत्र विस्तार (40 हेक्टेयर), पुष्प क्षेत्र विस्तार, फल क्षेत्र विस्तार, मसाला फसलों का विकास, प्याज क्षेत्र विस्तार, फलोद्यानों का द्वितीय वर्ष अनुरक्षण, फेंसिंग, मल्चिंग तथा सघन बागवानी कार्यक्रम शामिल हैं।
योजना के अंतर्गत हाईडेंसिटी आम, अमरूद, लीची एवं नींबू के बागों की स्थापना, ड्रैगन फ्रूट उत्पादन, कम लागत वाली फल फसलों (पपीता, करौंदा, बेल, बेर, आँवला आदि) का विस्तार, रजनीगंधा एवं ग्लेडियोलस जैसे व्यावसायिक पुष्पों की खेती को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त बागवानी में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए ट्रैक्टर (2WD एवं 4WD), पावर टिलर, नैपसेक स्प्रेयर सहित विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को टिश्यू कल्चर मशरूम उत्पादन इकाई, एडीबीई वर्मी बेड तथा मल्चिंग जैसे कार्यक्रमों का भी लाभ प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपद के कृषकों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ लेने हेतु समय से आवेदन करने की अपील की है।
योजना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, इन्दिरा मार्ग, डॉ. अम्बेडकर पार्क के निकट, अम्बेडकरनगर अथवा मोबाइल नंबर 7651894223 पर संपर्क किया जा सकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp