Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु जनपद के प्रतिभाशाली बच्चों से आवेदन आमंत्रित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का किया जाएगा चयन

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 15 जून 2026। (आशा भारती नेटवर्क) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु जनपद अम्बेडकरनगर के प्रतिभाशाली एवं मेधावी बच्चों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने कम आयु में विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां अर्जित कर समाज में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया हो।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपद के संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों का चिन्हांकन सुनिश्चित किया जाए, जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान दिया हो।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी भारत सरकार के निर्धारित पोर्टल awards.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने जनपद के समस्त विद्यालयों, खेल संस्थाओं सामाजिक संगठनों से अपील करने के साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला मनोरंजन कर अधिकारी को निर्देशित किया है कि ऐसे योग्य एवं प्रतिभाशाली बच्चों का चिन्हांकन कर उनका नामांकन निर्धारित समयावधि में कराया जाए, जिससे जनपद की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि नामांकन कराए जाने के उपरांत आवेदन की एक प्रति संस्तुति सहित जिला प्रोबेशन अधिकारी, अम्बेडकरनगर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 15 जून 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp