इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल से ही अनुसूचित जाति और जनजाति की कल्याण के लिए कार्य करते चले आ रहे हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की योजनाओं का लाभ मूल रूप से भाजपा सरकारें पहुंचा रही है। सबका विश्वास और प्रयास के लिए अभी बहुत काम बाकी है। जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके घर पर करने का आवाहन किया। सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब,शोषित और निर्बल वर्ग को प्रमुखता से मिल रहा है। उन्होंने सरकार की जनहित की कई योजनाओं का जिक्र किया। कहा बसपा ढलान पर है। कांग्रेस समाप्त हो गई है। सपा ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का अपमान बहुत किया है। आजादी का अमृत काल सामाजिक समरसता का काल है।
डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्पर्क कर जन समर्थन प्राप्त किया और मन की बात सहित कई अभियानों में भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर प्रदेश में स्थान बनाया है।जनपद की सभी 1898 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक समरसता को भाजपा ने आगे बढ़ाया है। संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने किया। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में प्रबुद्ध सम्मेलन को भी मंत्री ने सम्बोधित किया।