Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भूमाफियाओं ने मंदबुद्धि व्यक्ति से कुटरचित ढंग से कराया बैनामा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

महिला मंदबुद्धि भाई को न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों की नाप रही चौखट

Advertisement Box

 

भूमाफियाओं ने मंदबुद्धि व्यक्ति से जमीन को बैनामा करवा कर हड़प लिए 12 लाख 50 हजार रुपए

 

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क)अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में सरकार द्वारा बनाई गई महिला सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ती हुई देखी जा सकती है। एक भू माफिया द्वारा किए गए ठगी व कूट रचित मामले को लेकर गरीब पीड़ित महिला अपने मंदबुद्धि भाई को लेकर करीब दो हफ्ते से पुलिस अधिकारियों की चौखट नाप रही है। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दो हफ्ते पूर्व पहले दिये शिकायती पत्र पर पुलिस अभी तक विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता सरोजा पुत्री राम अछैबर ग्राम सिझौली मौहरिया खानपुर ने पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायती पत्र देकर बताया मेरे भाई कुलदीप जो मंदबुद्धि व्यक्ति है दिनांक 24.01.2026 को गाटा संख्या-638/0.1650 हे0 में अपना सम्पूर्ण अंश रकबा 252.786 वर्ग मीटर का ऐग्रीमेंट अमित कुमार राजभर पुत्र मन्नू राजभर निवासी उपरोक्त द्वारा ऐग्रीमेंट करा लिया गया था। पीड़िता ने बताया विपक्षी अमित कुमार राजभर द्वारा मेरे भाई का खाता एच.डी.एफ.सी बैंक अकबरपुर में ले जाकर खाता खोलवाया गया और उस खाते का एटीएम पासबुक चेकबुक तथा मेरे भाई का आधार कार्ड स्वयं रख लिया गया एग्रीमेंट कर्ता अमित राजभर ने 16.05.2026 को अमित कुमार चौहान व अमर चौहान पुत्रगण मोहन लाल चौहान चौक शाहजादपुर द्वारा हमारे भाई की वेश कीमती जमीन जो की मुख्य मार्ग के किनारे स्थित हैं 20 लाख रूपये में बैनामा करवा दिया गया 16.05.2026 को ही विपक्षीगणो ने मिलकर मेरे भाई कुलदीप के खाते से 12 लाख रूपया निकाल लिया गया, तथा 18.05.2026 को 10-10 हजार रूपये करके 40 हजार रूपये एटीएम से निकाल लिया गया, तथा 19.05.2026 को 10 हजार रूपये एटीएम से फिर निकाल लिया गया, इस तरह कुल 12 लाख 50 हजार रूपये का फ्राड करने का पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने 31 मई को पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह से शिकायत की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भूमाफियाओं पर कार्रवाई न होते देख पीड़िता पुनः 17 जून को पुलिस अधीक्षक के यहां गई तो वहां पर बताया गया कि सदर सीओ के यहां जांच चल रही है। महिला ने भूमाफियाओं से अपने जान-माल का खतरा बताया हैं। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 02 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp