Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वस्थ जीवन के लिए किसान रसायनिक खादों की जगह जैविक खादों को दें महत्व- कैबिनेट मंत्री

Author Image
Written by
Asha Bharti News

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का मा. प्रभारी मंत्री ने किया अवलोकन

Advertisement Box

प्रभारी मंत्री द्वारा विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ व अवलोकन तथा किसान गोष्ठी पर संबोधन

 

अम्बेडकर नगर 20 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) प्रभारी मंत्री अम्बेडकरनगर/ कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर जी ने आज जनपद के राजकीय हवाई पट्टी पर सूचना विभाग द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून के मध्य, प्रदेश में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत लगाई गई तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी (20 जून से 22 जून 2026 तक) एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि  मंत्री जी माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी आदि के साथ सूचना विभाग द्वारा केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाया गया।
इस दौरान मा. प्रभारी मंत्री जी ने विभिन्न विभागों यथा पंचायती राज विभाग, उद्यान विभाग, महिला कल्याण, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्योग विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा), पशुपालन, मत्स्य विभाग, गन्ना विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी/स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस दौरान माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया गया।
इसके उपरांत किसान गोष्ठी को मंत्री ने संबोधित करते हुए किसान भाइयों से अपील किया कि वे अपने खेतों में रासायनिक खादों की जगह जैविक खादों को महत्व दें। पहले की अपेक्षा भले ही रासायनिक खादों से पैदावार बढ़ी लेकिन इसका नुकसान भी है कि तमाम प्रकार की बीमारियों हो रही हैं। पहले के लोग जड़ी बूटी खाकर भयंकर रोगों से मुक्ति पा जाते थे। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट व जैविक खाद को अपनाने और प्राकृतिक खेती करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को मुख्य धारा में लाकर सुदृढ़ बनाना है। मा. मंत्री जी ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए समस्त विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। आप सभी लोग इस मौके का लाभ लेते हुए विस्तृत जानकारी प्राप्त करें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मंत्री ने गोष्ठी से पूर्व विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का गहन अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला को एमएलसी हरिओम पाण्डेय,कटेहरी विधायक धर्मराज, जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने भी संबोधित किया और किसानों को रासायनिक खादों और जैविक खादों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला और किसान भाइयों से जैविक खाद को अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही प्रगतिशील कृषकों द्वारा अपने नवाचार/अनुभवों को साझा किया गया तथा ड्रोन दीदी द्वारा ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संस्कृति विभाग के कलाकारों यथा शैलजा भारतीय द्वारा लोकगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका तिवारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं अन्य अधिकारियों द्वारा ने मुख्य अतिथि सहित अन्य जनप्रतिनिगण को स्मृति चिन्ह व बुके देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, पूर्व विधायक अनीता कमल आदि जनप्रतिनिधियों सहित पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कृषक बंधु एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp