Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नंद बाबा दुग्ध योजना अंतर्गत गोपालन हेतु सरकार देगी 50 प्रतिशत अनुदान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अंबेडकर नगर डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मिनी नंदिनी योजना अंतर्गत देसी गोपालन के लिए राज्य सरकार द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है । इस योजना के अंतर्गत जनपद में गिर, साहीवाल, हरियाणा और थारपारकर जैसी उन्नत देसी नस्ल की गायों के पालन के लिए सरकार द्वारा 50% अनुदान दिया जाएगा। इस योजना की कुल लागत शासन द्वारा ₹23.6 लाख निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास काम से कम 01 एकड़ अपनी स्वयं की भूमि होना अनिवार्य है जिसमें 0.2 एकड़ भूमि पर निर्धारित मानक/ मानचित्र के अनुसार इकाई स्थापित की जाएगी एवं 0.8 एकड़ पर हरा चारा का उत्पादन किया जाएगा ।योजना की शर्तों के अनुसार 10 उन्नत नस्ल की दुधारू देसी गाय बाहरी प्रदेशों यथा पंजाब हरियाणा राजस्थान आदि से खरीद कर लानी होगी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि योजना की कुल लागत में से लाभार्थी को 15% पूंजी स्वयं लगानी होगी शेष 35% राशि के लिए बैंक से लोन लिया जा सकता है। यदि लाभार्थी सक्षम है और लोन नहीं लेना चाहता है तो वह पूरी 50% पूंजी स्वयं के संसाधनों से भी लगा सकता है बाकी 50% हिस्सा सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिया जाएगा इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनपद में देसी नस्ल के गोवंशों को बढ़ावा देना और पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। जनपद में कुल 6 इकाई स्थापित करने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है अधिक आवेदन फार्म प्राप्त होने की स्थिति में लाभार्थी का चयन मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में ई लाटरी द्वारा किया जाएगा, लाभार्थी द्वारा आवेदन nandbanadugdhmission.up.gov.in वेबसाइट पर किया जाना है. ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे .मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि उपरोक्त योजना का लाभ उठाएं एवं अपनी आय में वृद्धि करें। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी अथवा ब्लॉक के पशु चिकित्सालय से संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 20 जून 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp