Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय नरहरपुर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

भवनों के उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की समस्त कार्यों को डीएम ने गुणवत्तापूर्ण ढंग पूर्ण करने के दिए निर्देश

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 10 जून 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने विकास खंड भीटी स्थित 2359.91 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, नरहरपुर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने शेष निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप तेजी से पूर्ण करते हुए अक्टूबर माह तक परियोजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवनों, विभिन्न संरचनाओं एवं उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त निर्माण कार्य स्वीकृत आगणन एवं निर्धारित तकनीकी विशिष्टियों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ संपादित किए जाएं तथा गुणवत्ता संबंधी किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण कराए जाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड निर्माण खंड अयोध्या के जे.ई. एवं ए.ई. लोक निर्माण विभाग के अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp