युवती द्वारा विरोध करने पर परिजनों सहित मारपीट कर किया लहूलुहान
आलापुर अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) आलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात घर में सो रही 21 वर्षीय युवती अपने घर सो रही के साथ गांव निवासी एक आपराधिक प्रवृति व्यक्ति ने दुष्कर्म करने की असफल कोशिश की युवती द्वारा विरोध करने पर मारपीट में कई लोग घायल हो गए।गांव का आपराधिक प्रवृत्ति का युवक सत्यम रात साढ़े ग्यारह बजे दीवार फांदकर और रोशनदान के रास्ते घर में घुस गया। कमरे में सो रही 21 वर्षीय युवती को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए उस पर टूट पड़ा।आरोपी ने युवती के कपड़े फाड़ दिए और जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर उसका मुंह दबाकर चीख बंद करने की कोशिश की। युवती की चीख-पुकार सुनकर माता-पिता भागकर कमरे में पहुंचे तो आरोपी उनसे उलझ गया।
इसी दौरान आरोपी के परिजन और अन्य साथी लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए और पूरे पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में युवती के माता-पिता के सिर और माथे पर गहरी चोटें आईं। युवती खुद घायल हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची पड़ोसी महिला और उसका बेटा भी लहूलुहान हो गए। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।घटना के तुरंत बाद आरोपी पक्ष थाने पहुंच गया और पीड़ित परिवार के खिलाफ ही तहरीर देकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। वहीं मेडिकल कॉलेज से लौटकर पीड़िता के पिता ने आरोपी सत्यम, उसके परिजनों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। परिवार का आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार पर समझौते और दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। इस मामले में आलापुर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया दोनों में पाटीदारी विवाद है दुष्कर्म करने की कोशिश की घटना से इनकार किया है।












