Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ अग्निकांड: अलीगंज हादसे में 15 बच्चों की मौत, सामने आई मृतकों और घायलों की पूरी सूची

Author Image
Written by
Asha Bharti News

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में कोचिंग सेंटर में अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement Box

फायर ब्रिगेड की टीम मौके से पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे पर CM योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही उन्‍होंने अधिकारियों को प्रभावित परिजनों से बात करके हर संभव मदद के न‍िर्देश द‍िए हैं।

CM योगी जताई संवेदना

सीएम योगी हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

सामने आया मृतकों के नाम

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में अग्निकांड हादसे मे मृतकों की पहचान कर ली गई है। हादसे में मृतकों में सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुछा, सुखमणि, आदित्य श्रीवास्तव, ज्योति, भविष्य, अब्दुल रहमान, सूरज शाह, भाहजान, जयनिल चक्रवर्ती, मोहम्मद अम्मार , सुमल्या शामिल हैं और घायलों में जयंत, लवप्रीत, मोहम्मद आसिफ, भुवन श्रीवास्तव, पंकज, शैलेन्द्र, अभिषेक, पंकज जोशी, गौरव कुमार है।

मुख्यमंत्री ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अलीगंज कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई।

घटनास्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, घटना बहुत दुखद है, 15 बच्चे हताहत हुए हैं। रात में पोस्टमार्टम की व्यवस्था की जा रही है। टीमें बना दी गई है। घायलों का अच्छे से इलाज हो रहा है। हमने स्वयं घायलों से बात की है। एक को अधिक चोट लगी है उसका ऑपरेशन जारी है। इस घटना से मेरा मन बहुत दुखी है। पहली मंजिल से आग का धुआँ आया। सीढ़ियों में आग थी। कुछ लोग केबल के सहारे नीचे आए और कुछ कूद गए। रक्षा मंत्री लखनऊ पहुंच रहे हैं, उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp