
- 5 महीने की गर्भवती भाभी को रास्ते से हटाने के लिए सरकारी नर्स ने ऐसी साजिश रची कि रिश्ते ही शर्मसार हो गए।
उत्तर प्रदेश। यूपी के देवरिया में नर्स पूर्णिमा विश्वकर्मा पर प्रेम संबंध उजागर होने के डर से भाभी गुड़िया की हत्या करा दी। पुलिस के मुताबिक, हत्या के लिए 3 लाख रुपये में सुपारी तय की गई और गहने गिरवी रखकर ढाई लाख रुपये एडवांस दिए गए।
24 अक्टूबर की रात रुद्रपुर सीएचसी परिसर स्थित सरकारी आवास में गुड़िया की गला घोंटकर और हथौड़े से वार कर ह¢त्या कर दी गई। वारदात के बाद ननद ने खुद पुलिस को सूचना दी, ताकि शक से बच सके।
परिवार गोरखपुर जिले का निवासी है। गुड़िया का पति चमनलाल अयोध्या में नौकरी करता है। गांव में चमन की पत्नी गुड़िया (28), 3 साल की बेटी ज्ञानवी, मां उर्मिला देवी, बड़े भाई अभिमन्यु, उनकी पत्नी बनदेवी रहते।
गुड़िया पांच महीने की गर्भवती थी। इसलिए कुछ दिन पहले ही वह ननद के पास देवरिया उसके पास गई थी। पुलिस के अनुसार, ननद का एक युवक से अफेयर था। वह घर आता जाता था। अक्सर रात में भी आ जाता था।
गुड़िया ने कई बार दोनों को साथ देखा था। इसलिए पूर्णिमा को डर था कि उसकी भाभी उसका ये राज घर वालो को न बता दे।इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची।
शुरुआत में मृतका की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पांच ससुरालियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद पुलिस का शक ननद पर गहराया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने सुपारी देकर हत्या कराने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है।
रिश्तों के नाम पर ऐसी साजिश आखिर कहां तक पहुंचेगी? एक मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया और परिवार उजड़ गया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।











