Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 29 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के संभाजन (Rationalization) की कार्यवाही के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों का संभाजन एक महत्वपूर्ण कार्यवाही है अतः गत वर्षो की भांति मतदेय स्थलों का निर्धारण 1200 मतदाताओं के आधार पर निर्धारित समय सारणी के अनुसार संपन्न कराया जाना है।
बैठक में जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, आवश्यकता अनुसार पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं, जिससे मतदाताओं को अधिक सुविधाजनक एवं व्यवस्थित मतदान केंद्र उपलब्ध हो सकें। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों के संबंध में अपने सुझाव एवं आपत्तियाँ निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से विचार करते हुए अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जा सके।
बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर जिलाधिकारी ने नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी सहित संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाध्यक्ष सपा जंगबहादुर यादव, मंडल अध्यक्ष बीजेपी अभिषेक निषाद, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) चौधरी भूपेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष बीएसपी सुनील सावंत आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp