Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्व वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में एडीएम (न्यायिक) न्यायालय, अम्बेडकरनगर प्रदेश के टॉप-10 जनपद न्यायालयों में शामिल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 03 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रणाली (RCCMS) पोर्टल पर राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा में एडीएम (न्यायिक) न्यायालय, जनपद अम्बेडकरनगर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दिनांक 01 मई 2026 के सापेक्ष 01 जून 2026 तक लंबित राजस्व वादों की संख्या में प्रभावी कमी लाते हुए एडीएम (न्यायिक) न्यायालय, प्रदेश के टॉप-10 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जनपद न्यायालयों की सूची में (08वां स्थान) स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है।
समीक्षा के अनुसार जनपद अम्बेडकरनगर के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) न्यायालय में लंबित राजस्व लंबित का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एडीएम (न्यायिक) न्यायालय, को प्रदेश के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले न्यायालयों की सूची में शामिल किया गया है।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री रंजीत सिंह को सम्मानित करते हुए कहा कि सतत निर्देशन, नियमित समीक्षा तथा राजस्व न्यायालयों में वादों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु किए गए प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व वादों के निस्तारण की गति को निरंतर बनाए रखते हुए प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध हो।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp