Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित दोना-पत्तल उद्योग का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

उत्पादन एवं विपणन को और सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने दिए निर्देश

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 03 जुलाई 2026।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने विकासखंड भीटी की ग्राम पंचायत चाचिकपुर का भ्रमण कर गंगा महिला आजीविका स्वयं सहायता समूह एवं रोशनी महिला आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा संयुक्त रूप से संचालित दोना-पत्तल उद्योग का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्योग की उत्पादन क्षमता, मशीनों के संचालन तथा तैयार उत्पादों के विपणन की वर्तमान स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि स्थापित सभी मशीनें पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो रही हैं। इस पर उन्होंने ब्लॉक मिशन मैनेजर को निर्देशित किया कि आगामी 15 दिवस के भीतर सभी मशीनों का नियमित संचालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे समूह की उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो तथा अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
जिलाधिकारी ने समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता एवं आकर्षक पैकेजिंग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी विपणन व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि शासन के मंशानुसार स्वयं सहायता समूहों की आय में सतत वृद्धि हो और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनें।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन, चाचिकपुर में ग्राम पंचायत के अन्य समस्त स्वयं सहायता समूहों की दीदियों एवं महिलाओं के साथ बैठक कर समूहों के संचालन के स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से सक्रिय रूप से जुड़कर स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने, आय में वृद्धि करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम हैं और इनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं उद्यमिता को नई दिशा मिल रही है।
इस अवसर पर जिला डीसी (एनआरएलएम), जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन मैनेजर, ग्राम पंचायत सचिव, प्रशासक चाचिकपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp