Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने UPTET परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जनपद में दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल हुई संपन्न

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 03 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के दूसरे दिवस जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न हुई।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से सर्वोदय इंटर कॉलेज, कोटवा मुहम्मदपुर तथा बीएन इंटर कॉलेज, अकबरपुर सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा को शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ शासन के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए संपन्न कराए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp