Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

23 औरतें, 5 मर्द, कई कमरे… गाजियाबाद में चल रहा था गंदा काम, मुखबिर ने बिगाड़ा गैंग का खेल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम इलाके में अवैध देह व्यापार सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 23 महिलाओं को पकड़ा. साथ ही 5 ग्राहक सहित 6 लोग भी पकड़े गए हैं।

Advertisement Box

इंदिरापुरम पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम को उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वैशाली सेक्टर 4 के एक कमर्शियल कॉम्पलेक्स के थर्ड फ्लोर पर कुछ अवैध गतिविधियां की जा रही हैं. इस बात की सूचना मिलते ही एसीपी और थाना कौशाम्बी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा वहां पर छापेमारी की. इस दौरान 23 महिलाओं का रेस्कयू किया गया तथा मौके से 5 ग्राहक और 1 कर्मचारी को पकड़ा गया है. साथ ही मौके से कुछ अवैधानिक चीजें भी बरामद की गई हैं।

धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार
सम्पूर्ण कार्यवाही के सम्बन्ध मे थाना कौशाम्बी द्वारा सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है. अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है

बता देंकि इंदिरापुरम के एसीपी सुर्यबली के नेतृत्व में कौशांबी थाना पुलिस ने वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर देह व्यापार से जुड़े अवैध रैकेट का भंडाफोड़ किया।

पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया. जबकि मौके से 5 ग्राहकों और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है. इस मामले में थाना कौशांबी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp