|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
सुल्तानपुर। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद सुल्तानपुर में विगत दिनांक 23/09/2023 को डॉ.घनश्याम तिवारी जी की नृमम हत्या को लेकर आज दिनांक 25/09/2023 को कार्यालय पर एकत्रित कांग्रेस जनों ने जिलाधिकारी के कार्यालय के अंदर कांग्रेसी धरने पर बैठे एवं हत्यारों के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा।इसके पश्चात उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करी। आवास पर जाने वालो में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक,प्रदेश सचिव प्रभारी सुल्तानपुर मो०अनीस खां,जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा,शहर अध्यक्ष शकील अंसारी,वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व०श्रीपति मिश्रा के पुत्र प्रमोद मिश्रा,प्रदेश सचिव फिरोज अहमद/राहुल त्रिपाठी/रणजीत सिंह सलूजा वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी,योगेश सिंह,योगेश पांडे,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्रा,राजेश तिवारी जी, अमोल बाजेपाई,पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयपाल,अनवर अंसारी,युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुब्रत सिंह सनी,छात्र संगठन जिलाध्यक्ष मानस तिवारी,सेवादल जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी,सेवादल शहर अध्यक्ष मानिक श्रीवास्तव,ओपी चौधरी,लक्ष्मीकांत मिश्रा के अलावा जनपद से संबंधित पदाधिकारी वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे।दिए गए ज्ञापन में जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।





