Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भूगर्भ जल जागरूकता वाहन रैली को दिखाई हरी झंडी, जल संरक्षण का दिया जनसंदेश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 22 जुलाई, 2026।(आशा भारती नेटवर्क) भूगर्भ जल संरक्षण जन-जागरूकता वाहन रैली को प्रभारी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, जल संरक्षण का दिया संदेश
भूगर्भ जल सप्ताह (16–22 जुलाई) के अंतर्गत जनसामान्य को जल संरक्षण एवं भूगर्भ जल संवर्धन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मा. कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा एवं जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के साथ वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। भूगर्भ जल का विवेकपूर्ण उपयोग एवं वर्षा जल का अधिकाधिक संचयन कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से जल बचाने, वर्षा जल संचयन को अपनाने को अपनाने की अपील की। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कहा कि भूगर्भ जल सप्ताह के दौरान जनपद में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति जल के सदुपयोग तथा भूगर्भ जल पुनर्भरण के उपायों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए जाने की अपील की।
शासन के मंशानुसार जन-जागरूकता वाहन रैली के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं भूगर्भ जल संवर्धन से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिकाधिक लोग इस अभियान से जुड़कर जल संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Advertisement Box

इसके जिला विकास अधिकारी एवं डीसी मनरेगा की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में कृषकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में जल संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 22 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp