Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाद विक्रेताओं की चार दुकाने बंद पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। जिला कृषि अधिकारी द्वारा 10 उर्वरक प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय दुकान बंद पाये जाने पर विक्रांन्त खाद भण्डार, जाफरगंज, यादव खाद भण्डार, मालीपुर, शिवम खाद भण्डार, गुआ पाकड़, शिवपूजन वर्मा कुल 04 दुकानो को कारण बताओ नोटिस तथा 01 दुकान शर्मा खाद भण्डार, आलमपुर अखई को निलम्बित किया गया तथा 09 उर्वरक के नमूने संग्रहीत किया गया।

Advertisement Box

माह जुलाई तक यूरिया के कमिक लक्ष्य 25115 मी०टन के सापेक्ष 40723 मी०टन, डी०ए०पी० के लक्ष्य 4914 मी०टन के सापेक्ष 7395 मी०टन, एन०पी०के० के लक्ष्य 1146 मी०टन के सापेक्ष 3927 मी०टन, एस०एस०पी० के लक्ष्य 10325 मी०टन के सापेक्ष 21568 मी०टन एवं एम०ओ०पी० के लक्ष्य 484 मी०टन के सापेक्ष 178 मी०टन की उपलब्धता हुई है, जिसमें से वितरण के उपरान्त वर्तमान में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में संयुक्त रुप से यूरिया 15448 मी०टन, डी०ए०पी० 2749 मी०टन, एन०पी० के० 3016 मी०टन, एस०एस०पी० 7208 मी०टन एवं एम०ओ०पी० 125 मी०टन उपलब्ध है। जनपद में यूरिया व फास्फेटिक उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता है। उर्वरक प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है।

उर्वरक से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के समस्या के लिये जनपद में कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, अम्बेडकरनगर में उर्वरक कंट्रोल रुम स्थापित है जिसका नम्बर 9455485475 है। जनपद के कृषक उर्वरकों के सम्बन्ध में उक्त हेल्प लाइन नम्बर पर सम्पर्क कर उर्वरकों के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज कराकर समाधान प्राप्त कर सकते है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp