इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जल्लापुर मसेढ़ा में दिनांक 24 /10/ 2023 की शाम 7.30 बजे दुर्गा विसर्जन को ले जाते समय विशाल कुमार से आकर के गांव निवासी विमलेश कुमार पुत्र श्री सुरेश जान से मारने की नीयत से विशाल कुमार के गले में चाकू मार दिया। चाकू मारने के बाद लोगों में भगदड़ मच गया लोग विमलेश कुमार को पकड़ने के लिए दौड़े और वह भाग निकला।
बीते कुछ दिन पहले सुरेश कुमार की विशाल कुमार से बहस हुई थी। विशाल कुमार की स्थिति गंभीर होने पर परिवारजन तथा गांव वालों की मदद से जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया गया। घायल विशाल कुमार के भाई विवेक कुमार ने थाना सम्मनपुर में विमलेश कुमार के द्वारा विशाल कुमार पर किया गया जानलेवा हमला की प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराया। घटना की सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने विमलेश कुमार को पकड़ कर थाने पर लाकर कार्रवाई शुरू की।