Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चिकित्सालयों के कार्यप्रगति एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 12 अगस्त 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आयुष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में आयुष विभाग द्वारा संचालित विभिन्न चिकित्सालयों की कार्यप्रगति एवं उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान निर्माणाधीन आयुष चिकित्सालय भवनों की प्रगति, अन्य प्रस्तावित चिकित्सालयों के लिए उपलब्ध भूमि की अद्यतन स्थिति तथा 50 शैयायुक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय की स्थापना एवं निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में आवश्यकतानुसार तेजी लाने तथा सभी कार्यों को निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त आयुष चिकित्सालयों में औषधियों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति, उपचारित मरीजों की संख्या तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि चिकित्सालयों में आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित रखते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम उपचार उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग प्रशिक्षकों द्वारा कराए जा रहे योगाभ्यास की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष पद्धति के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली एवं निरोगी जीवन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं तथा योग एवं आयुष सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक सुचारू रूप से पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयुष विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक भी इसका लाभ पहुंचाया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार, जिला होम्योपैथिक अधिकारी सहित संबंधित विभागों के चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, योग प्रशिक्षक/प्रशिक्षिकाएं एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp