
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर में लोक अदालतों, विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम हेतु उपलब्ध कराये गये प्रचार वाहन “न्याय रथ” को दिनांक 04. 09.2026 को श्री चन्द्रोदय कुमार, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा जनपद न्यायालय परिसर अम्बेडकरनगर से हरी झण्डी दिखाकर जनपद की तहसीलों एवं प्रमुख स्थानों पर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विधिक सेवाओं का आमजन के मध्य प्रचार-प्रसार करने हेतु रवाना किया गया था। प्रचार वाहनों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के पी०एल०वी० जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आमजन के मध्य प्रचार-प्रसार हेतु गये। दिनांक 04.09.2026 को प्रचार वाहन “न्याय रथ जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर से होते हुये शहजादपुर बाजार होते हुये जाफरगंज बाजार होते हुये मालीपुर होते हुये नरायनपुर कलान होते हुये बेवाना होते हुये रामपुर सकरवारी होते हुये गोहन्ना चौराहा आदि स्थानों पर प्रसार प्रसार किया गया। दिनांक 05.09.2026 को अकबरपुर से होते हुये सैदापुर से होते हुये हजपुरा से होते हुये पट्टी चौराहा से होते हुये जलालपुर से होते हुये मंगुराडिला से होते हुये रफीगंज से होते हुये न्योरी चौराहा से होते हुये शुक्ल बाजार से होते हुये बसखारी बाजार से होते हुये किछौछा आदि क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया गया। दिनांक 06.09.2026 पुलिस लाईन से कटरिया से होते हुये अरिया बाजार से होते हुये सूरापुर बाजार, से धागा मिल ममरेजपुर, बाईपास से होते हुये, टाण्डा, कशमीरिया पुलिस चौकी, तहसील टाण्डा होते हुये हंसवर तिराहा होते हुये अलीगंज होते हुये एनटीपीसी से इल्तिफातगंज से इब्राहिमपुर से जमुनीपुर, से अकबरपुर, दिनांक 07.09.2026 को कुर्की बाजार होते हुये पलई रामनगर से होते हुये बरियावन बाजार से होते हुये मसड़ा मोहनपुर से होते हुये बसखारी बाजार से होते हुये अछती से होते हुये इन्दईपुर से होते हुये आलापुर से होते हुये रामनगर से होते हुये जहांगीरगंज से होते हुये पदुमपुर से होते हुये राजेसुल्तानपुर तक गया एवं उक्त क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में आमजन को प्रचार वाहन में चल रही ऑडियो क्लिप के माध्यम से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वंय सेवकों द्वारा पम्फलेट वितरित कर व बात कर राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष लोक अदालत, विधिक सेवाओं विधिक साक्षरता / जागरूकता कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया गया एवं बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं का निराकरण एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर प्री-लिटिगेशन के माध्यम से करवा सकते हैं। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार पारिवारिक एवं घरेलू विवादों की स्थिति में मुकदमा दर्ज होने से पूर्व प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके प्री-लिटिगेशन के माध्यम से सुलह-समझौता के आधार पर विवाद का निपटारा समय समय पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से किया जा सकता है जिसमें निर्गत डिकी माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत डिकी के समान मान्य होगी।










