Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर परिषदीय विद्यालयों में विविध गतिविधियों का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

पोस्टर प्रतियोगिता एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रयास–बेसिक शिक्षा अधिकारी

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर 08 सितम्बर 2026। (आशा भारती नेटवर्क) अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पोस्टर प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए साक्षरता, शिक्षा के महत्व तथा जागरूकता से जुड़े विषयों पर पोस्टर, चित्र एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियां तैयार कीं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में केवल शैक्षिक ज्ञान का विकास करना ही नहीं, बल्कि उनकी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल, सहयोग की भावना एवं सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देना है। गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं रुचि के अनुरूप सीखने और स्वयं को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग का संकल्प है कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला, संस्कृति, रचनात्मकता एवं विभिन्न सह-शैक्षिक गतिविधियों से जोड़कर उसके संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास सुनिश्चित किया जाए। विभाग द्वारा विद्यालयों में ऐसे नवाचारी एवं सहभागी कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे बच्चे आत्मविश्वासी, जागरूक, सृजनशील एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित हो सकें।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 06 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp