
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशानुसार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा जनपद तहसील अकबरपुर के अन्तर्गत संचालित अनुदानित मदरसा जामिया कादरिया फैजुल उलूम सिकन्दरपुर का निरीक्षण किया गया।
यह संस्था उच्च आलिया मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसा है, जिसमे कक्षा 1 से 12 तक कक्षाएं एन०सी०आर०टी० पाठ्यक्रम के अनुसार संचालित है। मदरसे में कुल छात्रों की संख्या 613 है। छात्रों के लिए पुस्तकालय संस्थान मे उपलब्ध है, जिससे छात्रों को दीनी तालीम विषयो के साथ ही साथ आधुनिक विषयो की शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होती है, मदरसे में छात्रों के कौशल विकास के लिए मिनी०आई०टी०आई० का संचालन भी किया जा रहा है, जिसमें कम्प्यूटर कोपा, इलेक्टीशियन, आशुलिपिक हिन्दी आदि ट्रेडो के संचालन से अध्ययनरत छात्रों को सम्बन्धित विषयो के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त होती है, निरीक्षण के समय कम्प्यूटर कोपा, में कुल 14 छात्र, इलेक्ट्रीशियन टेड में 14 छात्र एंव आशुलिपिक (हिंदी) ट्रेड में कुल 14 छात्र पंजीकृत है, जिसमें से कम्प्यूटर कोपा, में कुल 11 छात्र, इलेक्ट्रीशियन टेड में 11 छात्र एंव आंशुलिपिक (हिन्दी) टेड में कुल 12 पाये गये। मदरसे में खेलने के लिए खेल मैदान मौजूद है, जिससे उनके स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था है, छात्रों के अध्यापन हेतु योग्य अध्यापक उपलब्ध है।










