इस न्यूज को सुनें
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी/अंबेडकर नगर। देवलोक कालोनी शहजादपुर में जिलाध्यक्ष जन सत्तादल लोकतान्तिक पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राम तिवारी की अध्यक्षता में नव निर्वाचित पदाधिकारियो की उपस्थिति मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से राजेन्द्र प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष, अमर बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष (सैनिक एकोन्छ) डाट अनुरुसका जिला महासचिव, प्रदीप कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष विधि इकोष्ठ, राम सुभाव गौड़ जिला प्रधान महासचिव, राहुल यादव उपाध्यक्ष, अंकित सिह जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, उत्तम सोनवर जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा धर्मेन्द्र कुमार जिला सचिव जसवन्त कुमार, सतीश कुमार जिला प्रवक्ता आदि लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष तिवारी की अध्यक्षता में आशुतोष पाण्डेय को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उपस्थित कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के विचारों को आमजन मानस के मध्य कड़ी बनकर पहुंचाने और उनकी हर संभव मदद करने पर विचार विमर्श किया गया।