
विकसित भारत–2047 के संकल्प से विद्यार्थियों को जोड़ा गया
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 21 सितम्बर 2026। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला एवं भाषण/वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताएं राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज इनामीपुर, रामदास चौधरी बालिका इण्टर कॉलेज हसनपुर, कौमी इण्टर कॉलेज टाण्डा, राजकीय विद्युत परिषद इण्टर कॉलेज टाण्डा, मिश्रीलाल आर्य कन्या इण्टर कॉलेज टाण्डा तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज नगर पालिका परिषद टाण्डा आदि विद्यालयों में आयोजित हुईं।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत–2047, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। भाषण/वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के लक्ष्य, युवाओं की भूमिका, सेवा भावना एवं सामाजिक दायित्वों पर विचार व्यक्त किए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, संकल्प एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ते हुए विकसित भारत–2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।


सेवा संकल्प अभियान के तहत









