इस न्यूज को सुनें
|
विकसित भारत संकल्प यात्रा का कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया भव्य आयोजन
महेश चंद्र गुप्ता
अंबेडकर नगर 06 जनवरी 2024। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में निरंतर चल रही है, आज से यह यात्रा नगरी क्षेत्र में भी प्रारंभ हो गई है। अकबरपुर नगर पालिका के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्यामसुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण/ अधिकारी गण इस अवसर पर उपस्थित रहे।कलेक्ट्रेट परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंर्तगत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री का उद्बोधन दिखाया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा विकसित भारत का शपथ दिलाया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पीएम शहरी आवास का चाभी वितरण, पीएम स्वनिधि के अंर्तगत चेक वितरण, लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इसके उपरांत अपने संबोधन में कहा गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र वंचित व्यक्तियों को दिलाया जा रहा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद अंबेडकर नगर के 8 विकास खण्डों के 16 ग्राम पंचायतो होरिलपुर, हसनपुर जलालपुर(ब्लॉक अकबरपुर), करमपुर बरसाना, अलनपुर (ब्लॉक टांडा), मगनपुर महिमापुर, करौदीलाला (ब्लाक रामनगर), मरथुआसरैया, चंदेनी (ब्लाक कटेहरी), सुल्तानपुर गोइथा, ताहापुर (ब्लॉक जलालपुर), इटौरी बुजुर्ग, देवरिया पंडित (ब्लॉक जहांगीरगंज) मुस्तफाबाद, मड़वा रघुवंशी(ब्लॉक भीटी), बेलापरसा, बनियानी (ब्लाक बसखारी)में कार्यक्रम आयोजित की गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 15 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित प्रमुख योजनाओं का लाभ, वंचित लाभार्थियों, खास तौर से असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुॅचें तथा स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिये आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधायें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं जैसी प्रमुख योजनाओं का संतृप्तीकरण हैं।