Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीडीओ की अध्यक्षता में बीडीओ एवं क्षेत्र पंचायत प्रशासकों के साथ बैठक आयोजित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं वित्तीय वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

Advertisement Box

शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश

अंबेडकर नगर 24 सितम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में दिनांक 23 सितम्बर 2026 को संबंधित खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) एवं क्षेत्र पंचायत प्रशासकों के साथ वित्तीय वर्ष 2026- 27 हेतु तैयार की जाने वाली कार्ययोजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासनादेश के क्रम में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, यथा कायाकल्प, बाउंड्रीवॉल निर्माण संबंधी कार्यों को कार्ययोजना में प्रथम प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग की कार्ययोजनाएं शासनादेश में निहित प्राविधानों के अनुसार अलग-अलग तैयार की जाएं। साथ ही, कार्ययोजनाओं में निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए विकास कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्ययोजना तैयार करने एवं विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी श्रीमती सबिता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, क्षेत्र पंचायत प्रशासक, खंड विकास अधिकारी संबंधित जेई आदि उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp