इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर मुख्यमंत्री आवास पर पूरे परिवार के साथ महिला करेगी धरना प्रदर्शन
आशा भारती नेटवर्क
अम्बेडकर नगर। महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
मु० अ० सं०- 0711 / 2023
धारा 328, 376डी, 504, एससी एसटी
के तहत अकबरपुर कोतवाली में 21.12.2023
को अनुसूचित जाति की पीड़िता प्रमिला पत्नी रामप्रकाश ग्राम भीटी उमरांवा रोड ( उसरहवा) थाना कोतवाली भीटी ने दर्ज कराया था।जिसमें अभियुक्तों द्वारा उक्त मामले के विवेचक को प्रभावित कर प्रभाव डालने व विवेचक द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही की जा रही है। *दिनों रात भीटी थाने की पुलिस पूरे परिवार को परेशान कर रही है।पुलिस द्वारा अगर इसी तरह उत्पीड़न किया जाता रहा तो महिला ने मुख्यमंत्री आवास के सामने 12.01.2024*को पूरे परिवार के साथ धरना देने की बात कही है।* इस पर भी कार्यवाही नही किया गया तो मजबूर होकर कोई कठोर कदम उठाने की बात कही है। जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।
यह मामला 20. 06. 2023 की है जो अकबरपुर शहर कोतवाली के क्षेत्राधिकार में पंजीकृत है। उपरोक्त मामला न्यायालय के दण्ड प्रक्रिया 156 (3) के अन्तर्गत न्यायालय के आदेश पर दिनांक 21.12.2023 को पंजीकृत किया गया है उपरोक्त मामले की विवेचना सी०ओ० सदर अकबरपुर अम्बेडकरनगर के द्वारा की जा रही है। जिसमें पीड़िता के द्वारा विवेचक का सहयोग व घटना स्थल का मुआयना भी कराया जा चुका है। इसके
बावजूद भी मामले के विवेचक द्वारा अभियुक्तों के हितार्थ ही विवेचना की जा रही है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार कोई बयान साक्ष्य विवेचना में शामिल नहीं किया जा रहा है न ही विवेचक द्वारा अभियुक्तों की आज तक गिरफ्तारी ही की गयी है। किसी प्रकार की बयान भी अंकित नही किये गये हैं। अभियुक्तों द्वारा पीड़ित के ऊपर नाजायज दबाव के साथ ही साथ गाली-गालौज व जान से मारने की धमकियां भी दी जाती हैं। जिससे पीड़िता काफी आहत व पीडित होकर मुख्यमंत्री के समक्ष न्याय पाने की दृष्टि से अपना पक्ष हकीकत लिखित रूप से प्रस्तुत किया है। विपक्षी भीटी थाने के बगल में निवास करते है।