Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुनकर महापंचायत का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 24 सितंबर 2026।
जिलाधिकारी महोदया श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर बुनकर महापंचायत का आयोजन सकरावल पुरुब स्थित हिन्दुस्तान मैरेज लॉन में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, तथा अधीक्षण अभियंता विद्युत, सहायक आयुक्त उद्योग विभाग, सहायक आयुक्त हटकरघा एवं वस्त्रोद्योग आदि विभागों के साथ-साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रदीप शंकर गुप्ता की उपस्थिति में सफलतापूर्वक किया गया।
महापंचायत में सर्वप्रथम उपरोक्त विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों द्वारा बुनकरों के लिये हितकारी संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात बुनकर प्रतिनिधि हाजी इफ्तेखार अहमद , कासिम अंसारी, इकबाल अहमद एवं शगीर बज़्मी द्वारा बुनकरों से जुड़ी समस्याओं से मंचासीन अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। इसके उपरांत महापंचायत में आए हुए बुनकरों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा उसका निस्तारण किया गया।
महापंचायत में अपर जिलाधिकारी द्वारा महापंचायत में उपस्थित बुनकर प्रतिनिधियों को 05 सदस्यी कमेटी के गठन का सकारात्मक सुझाव प्रदान करते हुए निर्देशित किया कि गठित कमेटी हर 15 दिन पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बुनकरों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर उसका निस्तारण करेगी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp