Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बरियावन–किछौछा मार्ग प्रकरण में प्रभारी मंत्री ने प्रभावित ग्रामीणों से की वार्ता

Author Image
Written by
Asha Bharti News

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों का हरसंभव मदद के निर्देश

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
गिरजा शंकर गुप्ता/अंबेडकर नगर 23 सितम्बर 2026।बरियावन–किछौछा मार्ग पर ग्रामीणों के आवास गिराए जाने के प्रकरण को माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाने और उनके निर्देशों के क्रम में कैबिनेट मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रभावित ग्रामीणों से मौके पर पहुंचकर वार्ता की।
इस दौरान जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने प्रभावित ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें शासन एवं प्रशासन की ओर से यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि घटना से प्रभावित लोगों को पुनः स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा योजना) के अंतर्गत ब्याज मुक्त ऋण 10 प्रतिशत अनुदान के साथ उपलब्ध कराने सहित हरसंभव सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरण में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जाए।

प्रदेश सरकार सभी वर्गों के विकास व कल्याण के लिए कार्य कर रही है- नेहा खान
आज फोकस में

प्रदेश सरकार सभी वर्गों के विकास व कल्याण के लिए कार्य कर रही है- नेहा खान

<span class=बरियावन–किछौछा मार्ग प्रकरण में प्रभारी मंत्री ने प्रभावित ग्रामीणों से की वार्ता">
आज फोकस में

बरियावन–किछौछा मार्ग प्रकरण में प्रभारी मंत्री ने प्रभावित ग्रामीणों से की वार्ता

चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
आज फोकस में

चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

पशुओं को निःशुल्क दवाओं का वितरण, एफएमडी एवं एलएसडी टीकाकरण जारी
आज फोकस में

पशुओं को निःशुल्क दवाओं का वितरण, एफएमडी एवं एलएसडी टीकाकरण जारी

11वें आयुर्वेद दिवस पर जनपद में होंगे विविध जनजागरूकता कार्यक्रम
आज फोकस में

11वें आयुर्वेद दिवस पर जनपद में होंगे विविध जनजागरूकता कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp