Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चलते टेंपो से कूदकर किशोरी ने बचाई जान, सात अन्य लड़कियों के अपहरण का दावा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जलालपुर-जफराबाद पुलिस और एसओजी ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नत्थनपुर गांव के पास गुरुवार को एक 16 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से जबरन टाटा टेंपो में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी ने करीब तीन किलोमीटर बाद चलते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। उसने टेंपो के अंदर सात अन्य लड़कियों के मौजूद होने का भी दावा किया है। मामले की सूचना मिलने के बाद जलालपुर और जफराबाद पुलिस के साथ एसओजी टीम जांच में जुट गई है।

Advertisement Box

हीरापुर गांव निवासी पतिराम यादव की 16 वर्षीय बेटी अंजली यादव के अनुसार, वह गुरुवार को घर के पास नत्थनपुर गांव की ओर घास काटने गई थी। इसी दौरान बंद बॉडी वाला एक टाटा टेंपो वहां आकर रुका। किशोरी के मुताबिक, वाहन से दो युवक उतरे और उसे पास बुलाया। वह रास्ता पूछने की बात समझकर उनके पास पहुंची, तभी दोनों ने कथित तौर पर उसका मुंह दबाकर उसे जबरन टेंपो में बैठा दिया और वाहन लेकर बेलाव-केराकत मार्ग की ओर निकल गए।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि टेंपो के अंदर पहले से सात लड़कियां मौजूद थीं। उसके अनुसार, उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और चेहरे ढके हुए थे। उसने दावा किया कि वे लड़कियां बेहोशी जैसी स्थिति में थीं। हालांकि, पुलिस ने अभी इन दावों की पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अंजली के मुताबिक, नेहरूनगर पुलिया के पास टेंपो के चलते समय उसे मौका मिला और उसने वाहन से छलांग लगा दी। इसके बाद वह सड़क किनारे स्थित बांस की कोठी में छिप गई। किशोरी का कहना है कि उसके कूदने के बाद वाहन सवार लोगों ने टेंपो रोककर आसपास उसकी तलाश भी की, लेकिन वह उनके हाथ नहीं लगी। इसके बाद वे वाहन लेकर कबुलपुर बाजार की ओर चले गए।

वाहन के वहां से जाने के बाद किशोरी बांस की कोठी से बाहर निकली और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही जलालपुर थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में जफराबाद पुलिस और एसओजी की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

किशोरी के बयान में सात अन्य लड़कियों का जिक्र सामने आने के बाद पुलिस ने संदिग्ध टेंपो की तलाश तेज कर दी है। कंट्रोल रूम के माध्यम से वाहन की सूचना अन्य स्थानों पर भी प्रसारित कराई गई। पुलिस टीम टेंपो के संभावित मार्ग और उसकी आवाजाही से जुड़े सुराग जुटा रही है।

थाना प्रभारी ने क्षेत्र की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध टेंपो किस दिशा से आया था और घटना के बाद किस रास्ते से गया। जफराबाद पुलिस और एसओजी भी अपने स्तर से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। किशोरी द्वारा बताए गए सभी तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात
आज फोकस में

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन
आज फोकस में

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री
आज फोकस में

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर
आज फोकस में

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप
आज फोकस में

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा
आज फोकस में

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp