|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
महेश चंद्र गुप्ता
अंबेडकर नगर 10 जनवरी 2024। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में दिव्यांगों की फैमिली आईडी बनाए जाने के संबंध में बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिव्यांग की फैमिली आईडी बनाया जाना सुनिश्चित करें, जिससे दिव्यांगजन की सुचारू रूप से दिव्यांग पेंशन समय से मिलता रहे। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी खण्ड विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, ई – डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।





