Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

दुर्गा पूजा समितियों, रामलीला समितियों एवं डीजे संचालकों के प्रतिनिधियों के साथ व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

Advertisement Box

विद्युत, स्वच्छता, यातायात, मार्गों के गड्ढामुक्तिकरण एवं विसर्जन घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 30 सितम्बर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह की उपस्थिति में आगामी शारदीय नवरात्रि/दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सदरपुर के ऑडिटोरियम में संबंधित अधिकारियों, दुर्गा पूजा समितियों, रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों एवं डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में आगामी 11 से 20 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि तथा इसके उपरांत दशहरा पर्व आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 2043 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना, 12 शोभायात्राएं, 14 भरत मिलाप कार्यक्रम, 132 मेले, 68 पुतला दहन एवं 185 रामलीला मंचन प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त 79 अस्थायी एवं 59 स्थायी घाटों पर मूर्ति विसर्जन की जाती है।
बैठक के दौरान थानावार तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। दुर्गा पूजा एवं रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बैठक में प्राप्त विद्युत संबंधी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए उनका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक दुर्गा पंडाल पर दो-दो सफाई कर्मियों की तैनाती करने तथा पंडालों, उनके आसपास एवं संपर्क मार्गों पर निरंतर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को जिन मार्गों के गड्ढामुक्तिकरण हेतु धनराशि उपलब्ध हो चुकी है, उन्हें 10 अक्टूबर तक लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढामुक्त किए जाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा। साथ ही सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में दुर्गा पंडालों से संबंधित मार्गों की समस्याओं का 10 अक्टूबर तक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*विसर्जन घाटों पर रहेगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था*

जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन घाटों पर जल सुरक्षा के दृष्टिगत थ्री-लेयर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*नई परंपरा शुरू न करने एवं अफवाहों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश*

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने अवशेष थानों में भी पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी तथा पंडालों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों में विद्युत सुरक्षा, पंडाल की मजबूती एवं अन्य सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा पूजा समितियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार पुलिस बल एवं ड्यूटी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी भ्रामक अथवा संदिग्ध सूचना की तत्काल जानकारी पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ गोताखोरों एवं नाविकों से समन्वय, पर्याप्त जल सुरक्षा व्यवस्था तथा महिला सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं आयोजन समितियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं पश्चिमी, समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी शाहिद अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात
आज फोकस में

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन
आज फोकस में

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री
आज फोकस में

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर
आज फोकस में

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप
आज फोकस में

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा
आज फोकस में

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 01 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp