भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अनीता कमल को पुनः उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। शनिवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ. संजय सिंह, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, मंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह, अरविंद उपाध्याय, नीरज सोनी, विनय पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप तिवारी, जगन्नाथ शुक्ला, धर्मवीर मिश्रा, महेंद्र प्रताप वर्मा, भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता विवेक सिंह, राहुल सिंह, हीरालाल तिवारी, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बंटू, भाजपा नेता पप्पू प्रजापति, संतोष पांडेय, संतोष दुबे, अंजनी सिंह, मोनू मोदनवाल, शिवकुमार शर्मा, राधे मोहन शुक्ला, अंजू पांडेय, अजय पांडेय, शेर बहादुर सिंह शेरू, विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अनीता कमल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि अनीता कमल को पुनः आयोग का सदस्य बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए अनुसूचित जाति कएवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की समस्याओं को आयोग के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनीता कमल के पुनर्नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।









