
आलापुर अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के रामनगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि 9 अक्टूबर का कार्यक्रम ऐतिहासिक होना चाहिए। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और गांव-गांव जाकर लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि युवाओं और महिलाओं की भागीदारी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सेक्टरवार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी और कहा कि हर बूथ से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की योजना बनाई जाए।इस दौरान प्रदेश सचिव शमशाद फारुकी, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, युवा सपा नेता राहुल दत्त यशवर्धन,रामप्यारे निषाद, एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य विद्या सिंह भारती, मोईन एडवोकेट, विनोद निषाद, प्रेमसागर प्रजापति,संजय शर्मा, राजेंद्र प्रसाद,नायबे आलम, अजीत गौतम,विक्रमाजीत यादव, कृष्ण कुमार पांडे,अजय गौतम एडवोकेट,अच्छेलाल मौर्य, गुरुदेव गौतम,सच्चिदानंद चौहान,कृष्ण कुमार यादव,फिरतू शर्मा,अखिलेश यादव पपलू,पप्पू पांडे, सुरेंद्र मोहन मिश्रा,अजीत यादव कैप्टन,यूसुफ खान,शौकत अली,शिव प्रसाद गौतम,अनिल कुमार,हृदयराम एडवोकेट,मायाराम,संजय,बांकेलाल गौतम,राम प्रवेश,रोशनलाल गौतम,कतराज चौरसिया सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं






