Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमेठी व अयोध्या विजेता तो अंबेडकरनगर बना उपविजेता

Author Image
Written by
Asha Bharti News

मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर।माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर बालक वर्ग में अमेठी की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि अंबेडकरनगर उपविजेता रहा। सब जूनियर और जूनियर बालक वर्ग में अयोध्या की टीम विजेता तथा अंबेडकरनगर की टीम उपविजेता रही। सीनियर बालिका वर्ग में बाराबंकी ने बाजी मारी, जबकि सुल्तानपुर उपविजेता रहा।

जूनियर बालिका वर्ग में अयोध्या और सब जूनियर बालिका वर्ग में सुल्तानपुर की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के पांच जिलों की बालक वर्ग की 15 और बालिका वर्ग की 14 टीमों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज पहितीपुर (खजूरडीह) में आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जीआईसी अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल मैच खेले गए।
सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में अमेठी ने अंबेडकरनगर को हराकर खिताब जीता। जूनियर और सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में अंबेडकरनगर और अयोध्या के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें अयोध्या विजेता रहा। सीनियर बालिका वर्ग में बाराबंकी ने सुल्तानपुर को पराजित किया। जूनियर बालिका वर्ग में अयोध्या ने बाराबंकी को चार अंकों के अंतर से हराया। सब जूनियर बालिका वर्ग में सुल्तानपुर ने अयोध्या को शिकस्त दी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन,आत्म विश्वास और आपसी भाईचारे की भावना विकसित होती है। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जयचंद ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और निर्णायकों का आभार जताया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य नीलम यादव, सरिता वर्मा, सचिव बाराबंकी अनंत कुमार अस्थाना, शारीरिक शिक्षक वीरेश कुमार, ओमवीर वर्मा,अरविंद कुमार, आशीष यादव,कमलेश वर्मा, जयप्रकाश मौर्य, रीता, प्रतिभा पटेल और अर्चना पटेल,प्रवीण सिंह,एस.एन सिंह, महेश प्रजापति,आशीष यादव,आशीष श्रीवास्तव,रिंका सिंह,उमेश प्रजापति विवेक पांडेय का योगदान रहा। जिला क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह ने बताया कि अब अयोध्या मंडल की टीम का गठन किया जाएगा, जो 14 अक्टूबर से गोरखपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp