|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक रविवार को 11 बजे से हंसवर मंडल के चक कटोखर ग्राम में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के आवास पर आयोजित किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी कार्यकर्ता बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्म पाल सिंह और प्रदेश महामंत्री/अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय का दो सत्रों में मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक/प्रवासी/प्रभारी,जिला पदाधिकारी भाग लेंगे। बताया जाता हैं कि रविवार को होने वाली विशाल कार्यकर्ता बैठक में विभिन्न सांगठनिक विषयों और अभियानों के सम्बंध में विस्तृत रूप से चर्चा प्रदेश के दो बड़े पदाधिकारी गण द्वारा मुख्य रूप से किया जायेगा।





