‘कोई मतदाता न छूटे’ के उद्देश्य से पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत मतदाता सूची में नामांकन सुनिश्चित करने की पहल
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 05 अक्टूबर 2026।उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद में ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो मानक से कम है. जिसे बढाया जाना आवश्यक है। इस हेतु निरंतर पुनरीक्षण अवधि में विभिन्न विभागों के सहयोग से विशेष अभियान चलाये जाने तथा “कोई मतदाता न छूटे (No voter to be left behind)” के उद्देश्य को साकार करने के लिए पात्र नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाना है।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर सम्प्रति चल रहे निरंतर पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से समस्त अर्ह युवा, छूटे हुए मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, वेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जायेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से कोई भी अर्ह मतदाता छूटने न पाए। इस कार्य में विभिन्न विभागों यथा महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास, युवा कल्याण आदि का सहयोग लिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत निम्न स्थानों से फार्म प्राप्त कर अपना फार्म भर सकते हैं:-
1. पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्रों) पर पदाभिहित अधिकारी / बी०एल०ओ० से फार्म प्राप्त कर फार्म भरकर उन्हें उपलब्ध करा सकते हैं।
2. तहसील कार्यालय / जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
3. ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6, फार्म-8 एवं फार्म 7 सबमिट कर सकता है।








