Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति-6.0: कुश्ती में कांस्य पदक विजेता अंशिका बनीं एक दिन की जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

मिशन शक्ति-6.0 के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी विद्यालय जलालपुर की छात्रा अंशिका बनी एक दिन की जिलाधिकारी

Advertisement Box

मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने की अभिनव पहल

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 15 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जलालपुर में अध्ययनरत कक्षा–7 की छात्रा अंशिका पुत्री आशाराम को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। इस पहल के माध्यम से छात्रा को प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जनसमस्याओं के निस्तारण तथा जनहितकारी निर्णयों की प्रक्रिया से परिचित कराया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में छात्रा को जिलाधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों की जानकारी दी गई। एक दिन की जिलाधिकारी बनी छात्रा अंशिका द्वारा जनता दर्शन में जन सामान्य की समस्याओं को भी सुना गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को अपनी क्षमताओं पहचानने, निर्णय लेने तथा भविष्य में नेतृत्वकारी भूमिकाओं के लिए प्रेरित करना है।

मिशन शक्ति-6.0 के अंतर्गत की गई यह पहल महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा और समान अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ प्रशासनिक सेवाओं के प्रति रुचि विकसित करने में भी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि एक दिन की जिलाधिकारी बनी अंशिका ने प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026 में कुश्ती (अंडर 14, 46किग्रा भार वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अंशिका को आगे बढ़ाने, कड़ी मेहनत करने एवं देश एवं प्रदेश में जनपद का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था
आज फोकस में

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास
आज फोकस में

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास

नवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में संवासियों को वितरित किए गए मौसमी फल
आज फोकस में

नवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में संवासियों को वितरित किए गए मौसमी फल

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?
आज फोकस में

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
आज फोकस में

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 15 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp