Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्राम घुरहुपुर में कार्यों का किया भौतिक निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • महिला श्रमिकों से किया संवाद, कार्यों की सराहना कर बढ़ाया उत्साह; नवरात्रि के अवसर पर फल एवं मिष्ठान वितरित कर दीं शुभकामनाएं

अंबेडकरनगर 15 अक्टूबर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत तहसील एवं विकास खंड अकबरपुर की ग्राम पंचायत घुरहुपुर में बन्हवा तालाब की झाड़ी सफाई एवं खुदाई कार्य का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर उपस्थित महिला श्रमिकों से संवाद कर उनके कार्यों एवं अनुभवों की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कुल 51 श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए, जिनमें 44 महिला एवं 7 पुरुष श्रमिक शामिल थे। जिलाधिकारी ने मास्टर रोल का अवलोकन किया तथा उसके अनुरूप श्रमिकों से किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए श्रमिकों से संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महिला श्रमिकों के परिश्रम एवं योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बताया तथा उसकी सराहना की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने नवरात्रि पर्व एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला श्रमिकों को सम्मानित किया तथा फल एवं मिष्ठान वितरित कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। निरीक्षण के दौरान डीसी वीबी-जी राम जी, ग्राम प्रशासक तथा अन्य श्रमिक उपस्थित रहे।

Advertisement Box

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था
आज फोकस में

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास
आज फोकस में

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास

नवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में संवासियों को वितरित किए गए मौसमी फल
आज फोकस में

नवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में संवासियों को वितरित किए गए मौसमी फल

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?
आज फोकस में

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
आज फोकस में

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 15 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp