इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अंबेडकरनगर में 2121.41 करोड़ की 4955 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक ने माननीय मुख्यमंत्री को मोमेंटो सप्रेम भेंट किया। तदोपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की योजनाओं को हर गांव गरीब किसान महिला तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और पांचवी अर्थव्यवस्था के रूप में विकास कर रही है जी -20 का नेतृत्व भारत के लिए गौरव की बात है। फ्री राशन वितरण किया गया। प्रधानमंत्री के 10 साल देश के लिए बेमिसाल साबित हुआ। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने की छूट हर पात्र को है, लेकिन कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी गई है। केंद्र व प्रदेश की सरकार इन्हीं संकल्पों के साथ विकास के माध्यम से हर एक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चल रही है जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी के आने से पूर्व विभिन्न वक्ताओं द्वारा जनपद के विकास व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, पूर्व विधायक आलापुर, टांडा, जलालपुर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी, रमा शंकर सिंह, राम शबद यादव ,बाल्मिक उपाध्याय सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थिति रहे।