Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मातृभूमि योजना से ग्रामीण विकास को मिल रही नई गति

Author Image
Written by
Asha Bharti News
  • जनपद में 05 परियोजनाओं के लिए दानदाताओं ने दिए 80.88 लाख रुपये
  • परमात्मा सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी–ग्राम पंचायत अखलासपुर, विकास खण्ड रामनगर के 59.97 लाख रुपये के सहयोग से ग्राम अखलासपुर में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिलाधिकारी स्तर से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त; पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई निर्माण की जिम्मेदारी
  • सोलर स्ट्रीट लाइट एवं कम्युनिटी हॉल सहित पांच विकास परियोजनाओं के लिए दानदाताओं ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 06 नवम्बर 2026। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा जनसहभागिता के माध्यम से गांवों के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से संचालित मातृभूमि योजना के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। योजना के अंतर्गत अब तक पांच विकास परियोजनाओं के लिए विभिन्न दानदाताओं द्वारा कुल 80.88 लाख रुपये (अस्सी लाख अट्ठाभसी हजार रुपये) का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने बताया कि मातृभूमि योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों को जनसहयोग से मूर्त रूप देने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से नागरिक, प्रवासी एवं समाजसेवी अपने गांव की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास परियोजनाओं में आर्थिक योगदान देकर ग्रामीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं।

परियोजनावार दानदाताओं एवं आर्थिक सहयोग का विवरण निम्नवत है—

Advertisement Box

1.परमात्मा सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी–ग्राम पंचायत अखलासपुर, विकास खण्ड रामनगर के 59.97 लाख रुपये के सहयोग से ग्राम अखलासपुर में होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
मातृभूमि योजना के अंतर्गत परमात्मा सिंह पुत्र लल्लन सिंह द्वारा अपने ग्राम पंचायत अखलासपुर, विकास खण्ड रामनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हेतु 59.97 लाख रुपये का उल्लेखनीय आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए जिलाधिकारी स्तर से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है तथा निर्माण कार्य संपादित कराने हेतु लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

2.परमात्मा सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी–ग्राम पंचायत अखलासपुर, विकास खण्ड रामनगर के सहयोग से ग्राम अखलासपुर में बनेगा कम्युनिटी हॉल
इसी ग्राम पंचायत अखलासपुर, विकास खण्ड रामनगर में कम्युनिटी हॉल के निर्माण हेतु भी परमात्मा सिंह पुत्र लल्लन सिंह द्वारा 19.51 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। इस परियोजना को भी जिलाधिकारी स्तर से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा निर्माण कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इससे ग्रामीणों को सामुदायिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

3.बुद्धिराम पुत्र देव शरण यादव निवासी ग्राम पंचायत कादीपुर, विकास खण्ड जलालपुर द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट हेतु सहयोग
ग्राम पंचायत कादीपुर, विकास खण्ड जलालपुर में सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना हेतु बुद्धिराम पुत्र देव शरण यादव द्वारा 60 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

4. जगदीश चौधरी पुत्र बाबू राम निवासी ग्राम पंचायत अवधना इस्माइलपुर, विकास खण्ड जलालपुर द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट हेतु सहयोग
ग्राम पंचायत अवधना इस्माइलपुर, विकास खण्ड जलालपुर में सोलर स्ट्रीट लाइट परियोजना के लिए जगदीश चौधरी पुत्र बाबू राम द्वारा 60 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया गया है। यह पहल गांव में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

5. श्रीमती पूनम देवी पत्नी विनीत कुमार निवासी ग्राम पंचायत बड़ेपुर सारा, विकास खण्ड रामनगर द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट हेतु सहयोग
ग्राम पंचायत बड़ेपुर सारा, विकास खण्ड रामनगर में सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना के लिए श्रीमती पूनम देवी पत्नी विनीत कुमार द्वारा 20 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने सभी दानदाताओं के इस सराहनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृभूमि योजना जनसहभागिता के माध्यम से गांवों की आवश्यकताओं को पूरा करने और विकास कार्यों को नई गति देने का प्रभावी माध्यम है। योजना के अंतर्गत प्राप्त सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था एवं सामुदायिक आधारभूत संरचनाओं का विस्तार संभव हो सकेगा।
जिला प्रशासन द्वारा जनपद के अन्य नागरिकों, प्रवासियों एवं समाजसेवियों से भी अपील की गई है कि वे मातृभूमि योजना से जुड़कर अपने गांव की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास परियोजनाओं में सहयोग प्रदान करें तथा अपने गांव को सुविधासंपन्न एवं विकसित बनाने में सहभागी बनें।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 07 नवंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp