Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सात फेरे लेकर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, रूबी ने पुलिस से मांगी सुरक्षा; मायके पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से प्रेम विवाह का एक मामला सामने आया है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर की रहने वाली रूबी तिवारी ने अपने प्रेमी प्रदीप के साथ घर से अलग जाकर कोर्ट मैरिज और मंदिर में विवाह करने का दावा किया है।

Advertisement Box

शादी के बाद नवविवाहित जोड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रूबी तिवारी अपने पति प्रदीप के साथ बैठकर शादी से संबंधित प्रमाण पत्र दिखाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में रूबी तिवारी का कहना है कि वह बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से प्रदीप के साथ शादी की है। वह इस विवाह से खुश हैं, लेकिन उनके मायके पक्ष के लोग इस रिश्ते से नाराज हैं। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है।

रूबी तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनके पति के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा गलत है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने और किसी भी तरह की अनहोनी से बचाव के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की है।

वीडियो में रूबी तिवारी ने अपने भाई अखंड प्रताप तिवारी, अजय प्रताप तिवारी समेत कुछ अन्य लोगों के नाम लेते हुए भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों का बयान सामने आना बाकी है।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और नवविवाहित जोड़े की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।

<span class=सात फेरे लेकर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, रूबी ने पुलिस से मांगी सुरक्षा; मायके पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप">
आज फोकस में

सात फेरे लेकर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, रूबी ने पुलिस से मांगी सुरक्षा; मायके पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

दीपावली के पर्व पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच एसपी प्राची सिंह ने बांटे मिठाई,पटाखे और कपड़े
आज फोकस में

दीपावली के पर्व पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच एसपी प्राची सिंह ने बांटे मिठाई,पटाखे और कपड़े

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की जिलाधिकारी ने की अपील
आज फोकस में

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की जिलाधिकारी ने की अपील

मातृभूमि योजना से ग्रामीण विकास को मिल रही नई गति
आज फोकस में

मातृभूमि योजना से ग्रामीण विकास को मिल रही नई गति

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के साथ सुनीं जनसमस्याएं
आज फोकस में

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के साथ सुनीं जनसमस्याएं

आज फोकस में

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp