इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी अपना विजय कमल खिलाने के लिए पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले बूथ अध्यक्षों का एक सम्मेलन सोमवार को कटेहरी विधानसभा में आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट (श्रम एवं सेवायोजन) मंत्री अनिल राजभर, रहे लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडे, जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी की अध्यक्षता एवं लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी के संयोजन में आयोजित किया।
बूथ अध्यक्षों में ऊर्जा का संचार करते हुए मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आम जनमानस के सामाजिक,आर्थिक उन्नयन का मार्ग प्रशस्त किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को केवल समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ऐसा क्रियान्वयन किया है जो स्वयं में अभूतपूर्व है। आज प्रत्येक किसान,गरीब, नौजवान को जीवन रक्षा के लिए भोजन से लेकर उसके संपूर्ण विकास का रूपरेखा बनाया है। किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री श्रमधन योजना, विश्वकर्मा योजना, मातृशक्ति वंदन योजना आदि योजनाएं इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। मुख्य अतिथि कटेहरी विकासखंड के आमा ग्राम सभा के प्रतिमा राजभर जो लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष भी हैं के घर भोजन भी किया। लोकसभा सह मीडिया संयोजक बजरंगी पाठक ने बताया की कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू के के मिश्रा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकिशोर राजभर सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष कटेहरी मंडल के मंडल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य भीटी मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह खजूरी मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी सरवन क्षेत्र मंडल अध्यक्ष सुभाष वर्मा विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष व बीएलए उपस्थित रहे उपस्थित रहे।