Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोलर आरओ वाटर सिस्टम, हाईमास्ट लाइट एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए सौर ऊर्जा संचालित मशीनों की स्थापना की भी योजना

Author Image
Written by
Asha Bharti News

मॉडल सोलर विलेज योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायत सोनगांव में सौर ऊर्जा आधारित सुविधाओं के विकास की पहल, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने पीओ नेडा के साथ ग्राम के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

Advertisement Box

तीन विद्यालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन पर रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जाने की कार्ययोजना का लिया जायजा

 

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 26 नवंबर 2026। मॉडल सोलर विलेज योजना के अंतर्गत चयनित जनपद के तहसील अकबरपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत सोनगांव में सौर ऊर्जा आधारित आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के उद्देश्य से संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री थनिगईयरसन टी. द्वारा पीओ नेडा के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गांव के तीन विद्यालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन में रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जाने हेतु स्थलों की उपयुक्तता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके अतिरिक्त इन स्थलों पर सोलर आधारित आरओ वाटर सिस्टम स्थापित किए जाने की योजना पर भी विचार किया गया।
योजना के तहत गांव में सोलर हाईमास्ट लाइट लगाने तथा स्वयं सहायता समूहों को सौर ऊर्जा संचालित मशीनें उपलब्ध कराने की कार्ययोजना भी प्रस्तावित है। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ ही सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार, बिजली पर निर्भरता में कमी तथा स्वयं सहायता समूहों की आजीविका एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
मॉडल सोलर विलेज के रूप में सोनगांव को विकसित करने की दिशा में यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ, टिकाऊ एवं वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अर्नव हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बीच मरीज को छोड़ने का लगा गंभीर आरोप
आज फोकस में

अर्नव हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बीच मरीज को छोड़ने का लगा गंभीर आरोप

ग्रामरोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना, कार्य बहिष्कार का ऐलान
आज फोकस में

ग्रामरोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना, कार्य बहिष्कार का ऐलान

जिला स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की बैठक में उद्यमिता एवं रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
आज फोकस में

जिला स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की बैठक में उद्यमिता एवं रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन
आज फोकस में

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’
आज फोकस में

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
आज फोकस में

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 26 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp