- पहितीपुर में संचालित अर्नव हॉस्पिटल पर उठे सवाल; आखिर मरीज की जान से खिलवाड़ का कौन है जिम्मेदार?
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। जिले के पहितीपुर बाजार स्थित अर्नव हॉस्पिटल को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक व्यक्ति अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन के दौरान ही इलाज बीच में छोड़ देने का गंभीर आरोप लगाता दिखाई दे रहा है। इस आरोप ने निजी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था की जवाबदेही पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में लगाए जा रहे आरोप यदि सही हैं तो मामला केवल चिकित्सकीय लापरवाही तक सीमित नहीं, बल्कि मरीज की जिंदगी और स्वास्थ्य से जुड़ा बेहद संवेदनशील विषय है। आखिर ऑपरेशन के दौरान ऐसी कौन सी परिस्थिति उत्पन्न हुई कि इलाज बीच में छोड़ने की नौबत आ गई? क्या मरीज के परिजनों को स्थिति की पूरी जानकारी दी गई थी? क्या मरीज को उचित चिकित्सकीय निगरानी और वैकल्पिक उपचार उपलब्ध कराया गया?
👉🏻सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि ऑपरेशन के बीच इलाज छोड़ा गया तो इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास इसका कोई संतोषजनक जवाब है?
स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर भी सवाल
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल के चिकित्सकीय अभिलेखों, ऑपरेशन से संबंधित दस्तावेजों, मरीज की स्थिति और उपचार की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। साथ ही अस्पताल प्रबंधन का पक्ष लेकर तथ्यों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। सवाल मरीज की जिंदगी का है, जवाबदेही तय होनी चाहिए। यह मामला किसी अस्पताल की छवि खराब करने का नहीं, बल्कि चिकित्सा व्यवस्था में पारदर्शिता और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का है। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर आरोप का संज्ञान लेकर जांच कराता है या मामला महज एक वीडियो और आरोप-प्रत्यारोप तक सिमटकर रह जाता है।


अर्नव हॉस्पिटल में ऑपरेशन के







