Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रामरोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना, कार्य बहिष्कार का ऐलान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता
अंबेडकर नगर। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, ब्लॉक जलालपुर के पदाधिकारियों ने ग्राम रोजगार सेवकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी जलालपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा 17 नवंबर से घोषित अनिश्चितकालीन धरने की जानकारी देते हुए बताया गया कि विकासखंड जलालपुर के समस्त ग्राम रोजगार सेवक धरने में प्रतिभाग करेंगे और मांगों के निस्तारण तक कार्य बहिष्कार करेंगे।
ग्राम रोजगार सेवकों ने कैशलेस इलाज की सुविधा, बकाया मानदेय का भुगतान, ऐप के माध्यम से मानदेय में होने वाली कटौती समाप्त करने, मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने सहित विभिन्न मांगें उठाईं। इसके साथ ही ऑनलाइन उपस्थिति से संबंधित समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं,लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण प्रदेश कार्यकारिणी ने अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया है। धरने को प्रधान संघ के अध्यक्ष ने भी समर्थन दिया है। उन्होंने मजदूरों की मजदूरी का भुगतान विलंब से होने की समस्या को भी उठाया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र कुमार, अमित कुमार, परशुराम, पूजा पटेल, रंभा देवी, कुशलावती, राजकुमार, विकास चौधरी समेत तमाम ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Advertisement Box

<span class=ग्रामरोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना, कार्य बहिष्कार का ऐलान">
आज फोकस में

ग्रामरोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना, कार्य बहिष्कार का ऐलान

जिला स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की बैठक में उद्यमिता एवं रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
आज फोकस में

जिला स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की बैठक में उद्यमिता एवं रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन
आज फोकस में

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’
आज फोकस में

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
आज फोकस में

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 25 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp