Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विकासखंड टांडा का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं के प्रगति की समीक्षा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाकर अधिक से अधिक ‘ड्रोन दीदी’ एवं ‘लखपति दीदी’ तैयार करने के निर्देश

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 16 फरवरी 2026। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विकासखंड टांडा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा प्रकोष्ठ, लेखा प्रकोष्ठ, ग्रामीण आवास प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित नेहरू मिलन केंद्र कक्ष तथा कार्यालय परिसर में नवनिर्मित शौचालय आदि का स्थलीय अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मनरेगा के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों के प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने विकासखंड में स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं संचालन की स्थिति को संतोषजनक पाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक “ड्रोन दीदी” तैयार की जाएं। वर्तमान में विकासखंड में एक ड्रोन दीदी द्वारा कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने समूह की दीदियों को हार्वेस्टर सहित अन्य रोजगारपरक योजनाओं एवं संसाधनों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के सम्मान विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समूहों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जाए, जिससे अधिक से अधिक दीदियां “लखपति दीदी” की श्रेणी में सम्मिलित होकर शासन की मंशा के अनुरूप “करोड़पति समूह” की दिशा में अग्रसर हो सकें।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा विद्यालयों में “प्रेरणा कैंटीन” खोले जाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हों।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी टांडा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 20 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp