Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा राष्ट्रवाद की विचार धारा से ओतप्रोत संगठन हैं- जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को समय समय पर प्रशिक्षण अभियान के द्वारा मण्डल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षित करती है। इस बार भाजपा ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित कर रही है।
मंगलवार को जिले की प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की उपस्थिति और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कमलेश मिश्रा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। समय के साथ हो रहे परिवर्तनों के कारण प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। भाजपा चलायमान संगठन है जो निरंतर गतिमान रहता है। विभिन्न प्रकार के संचार माध्यमों से किए जाने वाले गतिविधियों का अहम योगदान समाज में तेजी से बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण 24 घण्टे का होगा। कहा कि भाजपा के पास 14 करोड़ कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी श्रृंखला है। कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र और राष्ट्र सुरक्षा सर्वोपरि है।
अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कार्यशाला में शामिल मुख्य अतिथि सहित सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की विचार धारा से ओतप्रोत संगठन है। भाजपा कार्यकर्ता समाज में निचले स्तर पर निवास करने वाले लोगों की सेवा को अपना धर्म मानकर कार्य करते हैं। भाजपा एक परिवार है। भाजपा को कार्यकर्ता अपनी मानते हैं।
जिला कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जय राम विमल, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, चेयर मैन ओमकार गुप्ता, अनिल वर्मा विद्यावती राजभर, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, नेहा खान, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, आकाश वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह,मनीष मिश्र, आदर्श चौधरी, जावेद मालिक, डॉ पूनम राय, पंकज वर्मा, राम किशोर राजभर आदि शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 05 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp