Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली के दिन पारिवारिक विवाद में पत्नी के डंडे से पति की मौत

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अकबरपुर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) अकबरपुर थाना क्षेत्र में होली के दिन पारिवारिक विवाद के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि पत्नी ने डंडे से पिटाई कर दी, जिससे गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में हलचल मच गई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मोहसिनपुर मंसूरपुर गांव निवासी करीब 75 वर्षीय हौसिला प्रसाद अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे। होली के दिन वह शराब के नशे में थे और पत्नी से पैसे मांग रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी ने डंडे से हौसिला प्रसाद की पिटाई कर दी।
पिटाई के दौरान बुजुर्ग को गंभीर चोट लग गई। परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार चोट लगने के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पिटाई की घटना दिखाई देने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा वीडियो की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। होली के दिन हुई इस घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 30 जून 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp